{"_id":"5aa194104f1c1bc4758b464a","slug":"51520538640-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरी महल के प्रतिबंधित दायरे में दुकान बनाने वाले विकास जैन पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरी महल के प्रतिबंधित दायरे में दुकान बनाने वाले विकास जैन पर एफआईआर
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गुजरी महल के 100 मीटर एरिया में बनी छह अवैध दुकानों मालिक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिटी थाना मेंने पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक अधिकारी राजेंद्र सिंह ने अवैध निर्माण मालिक विकास जैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। निगम टीम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए टीम तैयार की है।
पिछले सप्ताह गुजरी महल के 100 मीटर दायरे में अवैध तौर पर दुकानों के निर्माण का मामला सामने आया था। निगम की टीम ने 4 मार्च को मौके पर पहुंचकर काम बंद कराया था। 5 मार्च को निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी। टीम ने अवैध निर्माण करने वालों को तीन दिन का अल्टिमेटम देते हुए खुद दुकान हटाने कानिर्देश दिया था। तीन दिन का समय बीत जाने के बाद भी दुकान मालिक ने निर्माणों को नहीं हटाया।
शुक्रवार को इन छह दुुकानों पर निगम का पीला पंजा चल सकता है। नगर निगम एक्सईएन विवेक गिल ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल को दुकानों को गिराने का नोटिस जारी किया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण बीआई ने निगम के आला अधिकारियों की मदद मांगी है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी को इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
इस मामले के लेकर जिला प्रशासन को एक लेटर लिखा था। अवैध निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन के ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। नियमों के अनुसार शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी।
- जयबीर यादव, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम हिसार।