{"_id":"59bd86144f1c1bb6688b4f29","slug":"51505592852-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितने बडे़ नाम, उतने ही बडे़ बिजली चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जितने बडे़ नाम, उतने ही बडे़ बिजली चोर
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
बिजली निगम को चपत लगाने में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। जितने बड़े नाम, उतने ही बड़े चोर निकल रहे हैं। ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाले लोग जमकर बिजली चोरी कर रहे हैं। यहां तक कि पहुंच वाले लोग भी बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली निगम ने इसी साल कई ऐसे लोगों को चोरी करते पकड़ा है, जिनका शहर और डिपार्टमेंट में नाम और अच्छे पद हैं।
अधिकतर ने करवाया मीटर में डिवाइस फिट
बड़े नाम वाले बिजली चोरों के मीटर टैंपर्ड मिल रहे हैं। ये लोग मीटर से छेड़छाड़ कर बाईपास करवा लेते हैं। यानी मीटर में डिवाइस फिट करवा लेते हैं। यह डिवाइस मीटर को धीमा कर देती है। दूसरा तरीका भी अपनाया जा रहा है, जिसमें मीटर के अंदर से अर्थिंग का तार काट दिया जाता है और बाहर से उपभोक्ता घरेलू अर्थिंग करता है।
केस नंबर 1-
हुडा के एक एसडीओ के घर बिजली निगम ने छापा मारा। निगम की टीम ने बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ा। अधिकारी ने पहले बड़े नेताओं तक के नाम लिए, लेकिन एसडीओ होने के चलते जरूर लिहाज बरती गई, लेकिन फिर भी जुर्माने के रूप में 60 से 70 हजार रुपये भरवाए गए।
विज्ञापन
केस नंबर 2
विजिलेंस रेंज की टीम ने पब्लिक हेल्थ के एक एसडीओ के घर छापा मारा। मीटर टैंपर्ड मिला। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने अधिकारी पर मोटा जुर्माना लगाया। जुर्माना लगाने के बाद उसे दोबारा कनेक्शन दिया गया। अधिकारी गिड़गिड़ाया और कहा कि उसकी प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी, उसे बख्श दिया जाए।
केस नंबर 3
बिजली निगम की ऑपरेशन टीम ने वन विभाग के एक अधिकारी के घर छापा मारा। टीम ने मौके पर टैंपर्ड मीटर पकड़ा। मामले को लेकर निगम ने थाने में भी शिकायत दी। नहरी पानी और बिजली थाने में केस दर्ज करवाया गया।
केस नंबर 4
बालसमंद रोड पर एक पैलेस मालिक को चोरी करते हुए पकड़ा। उसने एपी कनेक्शन यानी बागवानी का कनेक्शन रिकॉर्ड में दिखाकर पूरे पैलेस में एसी से लेकर बड़े उपकरण चला रहा था। बिजली निगम ने जब छापा मारा तो वह पकड़ा गया और उस साढ़े 19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बिजली चोरी के मामले में बड़े लोगों के नाम भी आ रहे हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिनमें अधिकारियों से लेकर बड़ी फर्म चलाने वाले लोग पकड़े गए हैं। ऐसे लोगों का लाखों में हर रोज का कारोबार है, लेकिन बिजली बिल भरने से कतरा रहे हैं।
-अशोक भनोट, एक्सईएन विजिलेंस
कई बड़े लोगों के नाम बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के पास तीन जिलों के थाने हैं। इनमें चोरी के केसों का आंकड़ा 10 हजार को पार करने वाला है। यह आंकड़ा इसी वर्ष का है।
-बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर बिजली एवं नहरी पानी थाना
- ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाले अधिकारी से लेकर बिजनेसमैन तक पकड़े गए बिजली चोरी करते