फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गोलीकांड में घायल प्रोपर्टी डीलर विनय मोर की मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

गोलीकांड में घायल प्रोपर्टी डीलर विनय मोर की मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Thu, 30 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल प्रोपर्टी डीलर विनय मोर की मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गोली लगने से घायल सेक्टर 16-17 निवासी प्रॉपर्टी विनय मोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले के अनुसार सेक्टर 16-17 निवासी विनय मोर को 21 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावर गोली मारकर फरार हो गए थे। गोली सुबह के दस बजे के करीब मारी गई जब विनय बाइक पर अपनी बेटी को स्कूल में खाना देकर आ रहा था। गोली विनय की गर्दन में लगी थी। गंभीर हालत में गंभीर विनय मोर को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। 21 की शाम को अस्पताल में आपरेशन के बाद विनय की गर्दन में फंसी गोली को निकाला गया था। सात दिनों में अस्पताल में इलाज के दौरान एक बार भी विनय को होश नही आया था। मंगलवार को विनय ने दम तोड़ दिया। विनय के भाई विकास की शिकायत पर सूर्य नगर निवासी रविंद्र उर्फ धोलू व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। दूसरे आरोपी शराब ठेकेदार जयबीर पंघाल के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया था। जिसे अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाईन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि देर शाम पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूर्य नगर निवासी साहिल व गांव सातरोड़ निवासी कार्तिक को छापामारी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या में रेकी करने का काम किया था। दोनों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed