फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दरिदंगी पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी

दरिदंगी पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी

Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दरिदंगी पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दरिंदगी का शिकार बनी नौ साल की मासूम को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के साथ एक महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है। पीड़िता ने कहा कि अब उस स्कूल में कभी नहीं जाऊंगी। परिजनों ने छात्रा का स्कूल बदलने का फैसला लिया है।
नारनौंद क्षेत्र के राजकीय स्कूल में शिक्षक की हवस का शिकार बनी नौ साल की मासूम को सोमवार देर रात हांसी से हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में छात्रा के कुछ टेस्ट कराए गए। उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

पीड़िता की दादी बच्ची को पढ़ाने के पक्ष में नहीं थी। इसके बावजूद छात्रा का पिता अपनी बेटी को पढ़ाना चाहता था। बच्ची के पढ़ाई के जज्बे को देखते हुए स्कूल में बच्ची का दाखिला कराया था। पहले परिवार ने लड़कियों के स्कूल में बच्ची को भेजने का फैसला लिया था। बाद में राजकीय स्कूल में दाखिला करा दिया। बच्ची की दादी ने बताया कि वह हर रोज अपनी पोती को स्कूल छोड़ने जाती थी। छुट्टी के समय खुद लेकर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची अब भी कुछ बताने की हालत में नहीं है। अबोध बालिका को पता नहीं कि उसके साथ क्या हुआ है। स्कूल जाने की पूछने पर बच्ची खामोश हो जाती है। पीड़िता के परिवार ने फैसला लिया कि ऐसे स्कूल में अपनी बेटी को नहीं भेजेंगे। बच्ची की हालत सुधरने के बाद किसी दूसरे स्कूल के बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed