फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम में सूचीबद्ध 50 ठेकेदारों को नोटिस जारी, देना होगा जनप्रतिनिधियों से संबंध का शपथ पत्र

निगम में सूचीबद्ध 50 ठेकेदारों को नोटिस जारी, देना होगा जनप्रतिनिधियों से संबंध का शपथ पत्र

Sun, 24 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
निगम में सूचीबद्ध 50 ठेकेदारों को नोटिस जारी, देना होगा जनप्रतिनिधियों से संबंध का शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लड रिलेशन और अधिकारियों के रिलेटिव संबंधित आए मुख्यालय के आदेश के बाद निगम ने 50 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिया है। ये वे ठेकेदार हैं, जो नगर निगम कार्यालय में सूचीबद्ध हैं। इन ठेकेदारों से शपथपत्र मांगे गए हैं। ये शपथ पत्र देकर अपने बारे में जनप्रतिनिधियों से संबंध को लेकर डिक्लेयरेशन करेंगे। निगम में वे ही ठेकेदार काम कर पाएंगे, जो जनप्रतिनिधियों के ब्लड रिलेशन और अधिकारियों के रिलेटिव नहीं है। इस मामले के बाद ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। ठेकेदारों में मची हड़बड़ी के चलते अब उन्हें कानूनी राय लेनी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों के ब्लड रिलेशन वाले ठेकेदार निगम में काम करने का दूसरा कोई तरीका तलाश रहे हैं।
झूठे शपथ पत्र देने पर हो सकता है केस दर्ज
निगम अधिकारियों का कहना है कि जो लोग ब्लड रिलेशन में होंगे, उन्हें अथवा उनके नाम एजेंसियों को काम नहीं दिया जाएगा। जो ब्लड रिलेशन में नहीं हैं, उन्हें ठेकेदारी करने में कोई परेशानी नहीं। यानी उन एजेंसियों के लिए कोई दिक्कत नहीं है। हां अगर इनमें से कोई व्यक्ति या एजेंसी संचालक चालाकी से झूठे शपथ पत्र देगा तो उसके खिलाफ पहले तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और दूसरा निगम की तरफ से विभागीय कार्रवाई अलग होगी। यानी विभाग ठेकेदार के खिलाफ टेंडर रद्द करने और धरोहर राशि जब्त करने जैसी भी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

18 सितंबर को जारी कर दिया पार्षद के भाई को वर्क ऑर्डर
अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर 18 सितंबर को पार्षद के भाई को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। जबकि मुख्यालय से निर्देश पहले ही जारी हो चुके थे। इसमें साफ लिखा था कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के रिलेटिव नगर निगम में कांट्रेक्ट नहीं ले पाएंगे। न ही ऐसे कांट्रेक्टर की एजेंसियों को निगम में सूचीबद्ध किया जाएगा। मुख्यालय के निर्देशों को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने उसके अलावा एक और ठेकेदार को भी वर्क ऑर्डर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 ठेकेदारों को नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इनसे शपथ-पत्र मांगे हैं। जिनके जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लड रिलेशन नहीं हैं, वे ये शपथ पत्र निगम में जमा करवाएंगे। निगम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिन ठेकेदारों के जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लड रिलेशन है, उनकी एजेंसियों को लेकर निगम एक्शन लेगा।
- विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed