फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   53 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

53 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 17 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
53 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के तेलियान पुल स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में शनिवार रात 53 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो गुटों में हुई आपसी लड़ाई के चलते एक गुट के लोगों ने उस पर हमला किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

मृतक राजू उर्फ राजकुमार के भतीजे संजय ने बताया कि उसका चाचा राजकुमार शनिवार शाम घर के बाहर बैठा था। कुछ देर बाद मोहल्ले के कुछ लोग वहां आए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही उसके चाचा पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने राजू पर बुरी तरह से डंडों से वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने राजकुमार को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया, जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस तैनात की गई है। मृतक की पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं और वह मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed