{"_id":"5bb90599867a5514b8316225","slug":"31538852249-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में लावारिस मिली नवजात बच्ची की मां को पुलिस ने खोजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉयलेट में लावारिस मिली नवजात बच्ची की मां को पुलिस ने खोजा
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नागरिक अस्पताल के अस्पताल के टॉयलेट में लावारिस मिली नवजात बच्ची की मां को पुलिस टीम ने खोज लिया। पुलिस ने मां के घर जाकर घटना के बारेे में जानकारी ली और उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां के बयान दर्ज किए। अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बच्ची के परिजनों ने उसे अपनाने की हां कर दी है। अभी बच्ची शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है।
मामले के अनुसार देर रात साढ़े 11 बजे एक युवती पेेट दर्द की शिकायत लेकर एक युवक के साथ नागरिक अस्पताल में आई थी। युवती ने अस्पताल के इमरजेंसी में उसके नाम से पर्ची बनवा दी। युवती टॉयलेट के लिए बाथरूम में गई थी। वहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। युवती ने बच्ची को कूड़ेदान में डाल दिया और वहां से गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। करीब दस मिनट बाद अन्य महिला को बाथरूम से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पूरे बाथरूम में खून बिखरा हुआ था और बच्ची कूड़ेदान में पड़ी मिली। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी और बच्ची को नीकू वार्ड में दाखिल करवाया। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रात को ही रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने अस्पताल के सीसीटीवी रिकार्डिंग व इमरजेंसी से मिले नंबर के आधार पर उनके घर पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस टीम बच्ची की मां को अस्पताल ले आई। शनिवार को अनाज मंडी चौकी पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने बताया कि वह एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती है। देर रात उसके पेट में दर्द हो गया था। वह किसी से लिफ्ट लेकर अस्पताल तक पहुंची थी। यहां पर बच्ची पैदा हो जाने से वह घबरा गई। उसके साथ कोई परिजन नहीं था, इसलिए वह हिसार में रह रहे अपने किसी जानकार के पास गई थी। युवती के परिजनों ने बताया कि वे दोनों को घर ले जाने के लिए तैयार हैं।
युवती ने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। वह बच्ची को साथ ले जाने के लिए तैयार है। जो हुआ वह युवती की घबराहट के कारण हुआ था। पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। बच्ची और उसकी मां का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
-शमशेर सिंह अनाज मंडी चौकी प्रभारी