{"_id":"5b05ba654f1c1b641b8b48fa","slug":"31527102053-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत केस में फंसी संतोष की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत केस में फंसी संतोष की विभागीय जांच शुरू
Updated Thu, 24 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत केस में फंसी संतोष की विभागीय जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पुलिस प्रशासन ने सदर थाना की एसआई संतोष देवी पर रेप के एक मामले में आर्यनगर के एक दुकानदार से रिश्वत लेने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है। महिला अधिकारी को लाइन हाजिर किया जा चुका है। एसआई संतोष ने रुपये लेने से इनकार किया है।
पुलिस प्रशासन ने जांच का जिम्मा डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा को सौंपा है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। आर्यनगर के विनोद कुमार ने विजिलेंस को शिकायत देकर कहा कि उसने अपने एक परिचित को दुकान की चाबी दी थी। परिचित पीछे से दुकान में एक युवती लाया था और फिर युवती ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत दी थी। आरोप है कि उस मामले में एसआई संतोष ने विनोद को फंसाने का भय दिखाकर पहले 4000 रुपये और बाद में 1200 रुपये ऐंठ लिए। दुकानदार सदर थाना में रुपये देने गया तो उसने एसआई की रुपये लेती की क्लिप बना ली थी। जिसमें महिला अधिकारी कुछ रुपये लेकर अपने पर्स में डालती दिख रही थी। करीब तीन मिनट की विडियो में महिला अधिकारी पैसे लेकर इन्हें कम बताती दिख रही है। पुलिस प्रशासन ने वीडियो के आधार पर एसआई को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसकी अब जांच शुरू हो गई है।