{"_id":"5ad7a0914f1c1b80028b54af","slug":"31524080785-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी मन्नत को मारने वाला पिता 3 दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी मन्नत को मारने वाला पिता 3 दिन के रिमांड पर
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। शहर के वार्ड 9 में किराये के मकान पर रहने वाले जोगेंद्र ने ही तीन माह की बेटी मन्नत को मारा था। यह बात जोगेंद्र ने स्वयं पुलिस के सामने कही है। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गांव बधावड़ निवासी जोगेंद्र को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इंस्पेक्टर सुनीता की अगुवाई में उस स्थान की आरोपी जोगेंद्र से निशानदेही भी करवाई जहां वह बेटी मन्नत को फेंक कर आया था। पुलिस ने मौके से मन्नत के कपड़े बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं हालांकि पुलिस को अभी तक मन्नत का शव नहीं मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जोगेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। ऐसे में उसका मानना था कि बेटी मन्नत उसकी औलाद नहीं है। इस बात पर अकसर जोगेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा भी होता रहता था। इसी के चलते जोगेंद्र अपनी तीन माह की बेटी को घर से उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद वह पुलिस के सामने बेटी को अगवा किए जाने की झूठी कहानी सुनाता रहा ताकि उसकी पत्नी उस पर किसी तरह का शक ना करे। पुलिस ने जोगेंद्र के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। बता दें कि रविवार को जोगेंद्र व उसकी पत्नी ने तीन माह की बच्ची मन्नत के गायब होने की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस स्टेशन में करवाई थी। पुलिस को मन्नत के पिता व मां दोनों पर शक था ऐसे में दोनों से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने जोगेंद्र के किराये वाले घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें बच्ची के माता-पिता स्कूटी पर घर वापस आते तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जाते हुए दिखाई नहीं दे रहे थे। वार्ड 9 के जिस मकान में जोगेंद्र किराए पर रहता था वहां करीबन दो माह के बाद 12 अप्रैल को ही वह लौटा था व 15 अप्रैल को उसने वारदात को अंजाम दे दिया।