फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बाइकर्स ने झपटा भेड फार्म की असिसटेंट का बैग

बाइकर्स ने झपटा भेड फार्म की असिसटेंट का बैग

Sat, 10 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने झपटा भेड फार्म की असिसटेंट का बैग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिरसा रोड पर वीरवार को भेड़ फार्म के पास एक बाइक को पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने साइड मार दी। साइड लगने से जैसे ही आगे चल रही बाइक का संतुलन बिगड़ा तो बाइकर्स ने आगे चल रही बाइक पर बैठी भेड़ फार्म की सहायक बिमला का बैग पकड़कर खींच लिया। सहकर्मी ने अपनी बाइक को नियंत्रित किया। तब तक बिमला गिरकर चोटिल हो गई और झपटमार बैग छीनकर बगला रोड की ओर फरार हो चुके थे।

पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दो के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिमला देवी ने बताया कि वह क्लर्क प्रमोद कुमार के साथ सरकारी काम से वीरवार को सुबह 10 बजे ट्रेजरी में आई थी। जब वह ट्रेजरी का काम निपटाकर 11:10 बजे प्रमोद के साथ बाइक पर लौट रही थी तो भेड़ फार्म के गेट से थोड़ा पहले पीछे से आए दो युवकों ने उनकी बाइक को साइड मार दी। इसी दौरान साइड मारने वाली बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसका बैग खींच लिया। छीनाझपटी के दौरान वह बाइक से गिरकर चोटिल भी हो गई। बिमला ने बताया कि उसके बैग में 2000 रुपये, एटीएम कार्ड, आरसी, डीएल, पेन कार्ड, बैंक की कॉपी और कुछ अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed