फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्र प्रमोद की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

छात्र प्रमोद की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र प्रमोद की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
छात्र प्रमोद की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार। धनौटी वासी छात्र प्रमोद की हत्या के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आत्माराम को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि तलवंडी बादशाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें छात्र प्रमोद की मौत हो गई थी। झगड़े के घायल पवन ने पुलिस को बयान दिया था, जिसके आधार पर तलवंडी बादशाहपुर निवासी चार भाई हंसराज, राजेंद्र, बल्ला, आत्माराम और दो भाई मदन लाल, चांदीराम तथा 5-6 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 और 506 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पवन कुमार ने अपने बयान में बताया था कि वह महात्मा गांधी अस्पताल में अकाउंटेंट का काम करता है और उसके चाचा बंसीलाल का अपने भतीजों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। घटना वाले दिन मंगलवार शाम 7 बजे जब वह अस्पताल से घर गया तो वहां पर उसका दोस्त रावतखेड़ा गांव निवासी सुनील आया हुआ था। इसके बाद रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्त के साथ गांव में चाचा बंसीलाल की ढाणी में चला गया। चाचा खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा था और उनका बेटा सुनील व 5-6 अन्य युवक पास खड़े थे। खेत की दूसरी तरफ 5-6 महिलाएं और हंसराज, राजेंद्र व बल्ला के अलावा मदनलाल अपने हाथों में लाठी लेकर खड़े थे। उन्होंने उसके चाचा बंसीलाल, उसके बेटे सुनील व उसके साथियों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस पर उसने व उसके दोस्त ने बीचबचाव किया। इसी दौरान मदनलाल के भाई चांदीराम ने बंदूक से फायर किया, जो वहां खड़े प्रमोद की गर्दन और सिर पर लगा। हंसराज का भाई आत्माराम ने उनकी तरफ फायर किया, जिसके छर्रे उसके कंधे और सुनील के मुंह व गर्दन पर लगे। चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी आत्माराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed