फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हाईकोर्ट के फैसले के बाद मिर्चपुर की गलियों में सन्नाटा

हाईकोर्ट के फैसले के बाद मिर्चपुर की गलियों में सन्नाटा

Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद मिर्चपुर की गलियों में सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। दिल्ली हाईकोर्ट ने अप्रैल 2010 में हरियाणा के हिसार में हुए मिर्चपुर कांड में दलितों के घरों को जलाने के मामले में निचली कोर्ट के सुनाए गए फैसले को बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद गांव में सन्नाटा है। गलियों में मायूसी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि फैसला गांव की उम्मीदों के विपरीत है, जिससे गांव में भाईचारा कायम करने में बाधाएं उत्पन्न होंगी।
हाईकोर्ट के फैसले से पहले ही पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी तैयारियां कर ली थीं। गुप्तचर विभाग को सचेत कर दिया था। शुक्रवार को कोर्ट के फैसले से गांव में फिर मायूसी का माहौल है। हर किसी की नजर इस मामले पर अटकी हुई है। फैसले के बाद शुक्रवार को गांव की सभी गलियां सुनसान नजर आईं। मीडिया ने इस फैसले पर मिर्चपुर के लोगों से बात करनी चाही तो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। बाद में अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस फैसले से हमें गांव में दोबारा भाईचारा बन ने में कठिनाइयां आएंगी। अगर ग्रामीणों ने जागरूकता नहीं दिखाई तो कहीं न कहीं फिर गांव में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

अब आगे अपील दायर करेंगे : धर्मबीर
मिर्चपुर मामले में पांच साल तक जेल में रह चुके धर्मवीर ने फैसले पर असंतुष्टि जताई। धर्मबीर ने कहा कि वो एक बार पांच साल की सजा काट चुके हैं। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह के फैसले की उम्मीद नहीं थी। अब आगे अपील दायर करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट के तहत सुनाए गए फैसले को बरकरार रखा है। इससे पहले दिल्ली की निचली अदालत ने तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।


कुत्ते को डंडा मारने को लेकर हुआ था विवाद
10 अप्रैल 2010 को मिर्चपुर में एक कुत्ते को डंडा मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी, जिसमें 70 साल के दलित बुजुर्ग और उसकी बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई। इसके बाद दलितों ने गांव से पलायन कर दिया। अब वाल्मीकि बस्ती के 55 परिवार गांव में रह रहे हैं। करीब 125 से 150 के करीब परिवार हिसार के तंवर फार्म हाउस में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed