फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंदिर में धोक लगाने आई छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को पांच साल की जेल

मंदिर में धोक लगाने आई छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को पांच साल की जेल

Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में धोक लगाने आई  छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पुजारी को पांच साल की जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आदमपुर खंड के नजदीकी गांव में मंदिर में पूजा लगाने आई दस वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले 65 साल के पुजारी लाजपत स्वामी को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की कोर्ट ने दोषी को पांच हजार रुपये का जुर्माना व जुर्माना नहीं भरने पर दो महीने के अतिरिक्त सजा का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सिर्फ सात महीने में केस की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया है।

पांच फरवरी 2018 को आदमपुर खंड के नजदीकी गांव में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शाम को छह बजे गांव के ठाकुर जी के मंदिर में धोक लगाने के लिए गई थी। उस समय मंदिर में सिर्फ पुजारी लाजपत स्वामी मौजूद था। जब छात्रा धोक लगाने के बाद प्रसाद लेने के लिए पुजारी के पास गई तो उसने मौका पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुजारी ने छात्रा को जबरदस्ती अपने कमरे में खींचने की लगा। पुजारी की इस हरकत से छात्रा डर गई। उसने बचाव के लिए शोर मचा दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर दो लड़के वहां पहुंचे। छात्रा को पुजारी के चंगुल से छुड़वाया। लड़कों के वहां पहुंचने पर पुजारी माफी मांगने लगा। इसके बाद पुजारी लाजपत स्वामी वहां से फरार हो गया। आदमपुर थाने में बच्ची के पिता के बयान पर पुजारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। केस में बच्ची के बयान व दो गवाहों के आधार पर पुजारी को दोषी पाया। फैसले के बाद दोषी पुजारी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed