फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रेम में धोखा खाकर बीडीएस छात्रा ने खाया जहर

प्रेम में धोखा खाकर बीडीएस छात्रा ने खाया जहर

Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रेम में धोखा खाकर बीडीएस छात्रा ने खाया जहर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली युवती ने प्रेम में धोखा खाने के बाद सीएम आवास के बाहर जहर खा लिया। युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। लड़की के परिजनों को पता लगा तो परिजन देर रात चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली लड़की सिरसा में बीडीएस का कोर्स कर रही है। युवती के पिता बैंक में अधिकारी हैं। फतेहाबाद के भट्टू निवासी युवक राहुल से प्रेम करती है। जानकारी के अनुसार राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राहुल व उसके परिजन उसे तंग करने लगे। लड़के के मामा- मामी ने भी अपने भांजे का साथ देकर लड़की को टार्चर किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लड़के के परिजनों ने लड़की को अपने घर बुलाया। लड़के के परिजनों ने युवती से मोबाइल लेकर राहुल तथा उसके सभी फोटो व अन्य रिकार्डिंग डिलिट कर दी। जिसके बाद से लड़की अपसेट चल रही थी। लड़की ने इस बारे में सिरसा पुलिस से मदद भी मांगी थी। न्याय मांगने के लिए ही सीएम आवास पर भी पहुंची थी। मंगलवार देर रात लड़की के माता पिता को बेटी के जहर निगलने की जानकारी मिली। जिसके बाद रात को ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed