फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   टोहाना के युगल ने किया प्रेम विवाह, मंदिर में दोनों पक्षों में चले लात-घूसे

टोहाना के युगल ने किया प्रेम विवाह, मंदिर में दोनों पक्षों में चले लात-घूसे

Wed, 03 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
टोहाना के युगल ने किया प्रेम विवाह, मंदिर में दोनों पक्षों में चले लात-घूसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बड़वाली ढाणी के एक मंदिर में मंगलवार शाम प्रेम विवाह करने वाले एक युगल के परिजनों के बीच जमकर लात-घूसे चले। लव मैरिज करने वाले युवक, उसकी मां और युवती की मां चोटिल होकर सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टोहाना का 27 साल का एक युवक और 25 साल की युवती एक शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे। दोनों में मुलाकात हुई और फिर उनमें बातें होने लगी। दोनों ने विचार मिलने पर शादी करने की ठान ली। उन्होंने शादी रचा ली और सेफ हाउस की शरण ली। इस बीच युवती के एक परिजन ने दोनों के परिजनों में तालमेल कराने की बात कही। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को बड़वाली ढाणी के एक मंदिर में बुलाया, ताकि उनमें कोई मनमुटाव न रहे। दोनों पक्षों के लोग मंगलवार शाम वहां पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। उसके बाद शादी रचाने वाला युवक, उसकी मां, युवती की मां चोट लगने पर सिविल अस्पताल पहुंचे। युवती युवक के पक्ष में थी। फिर वे डोगरान मोहल्ला चौकी के लिए रवाना हो गए। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली और दोनों पक्षों को बुधवार सुबह चौकी में बुलाया है। इस मामले में सुलह के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed