फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्र के सिर में पहले मारी बोतल, फिर चाकू से किया वार

छात्र के सिर में पहले मारी बोतल, फिर चाकू से किया वार

Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
छात्र के सिर में पहले मारी बोतल, फिर चाकू से किया वार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आजाद नगर की साकेत कॉलोनी निवासी अंकित को शराब पीने से मना करना उस समय महंगा पड़ गया, जब शराबियों में से एक ने उसके सिर में बोतल मार दी, जबकि दूसरे ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। अंकित को उसके मामा के लड़के ने अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया कि वह बीएससी फाइनल ईयर जाट कॉलेज का छात्र है। उसके साथ उसके मामा का लड़का हरदीप भी पढ़ता है और उसने डिफेंस कॉलोनी में कमरा किराये पर ले रखा है। शनिवार को वह हरदीप के साथ उसके कमरे पर गया तो आरोप है कि वहां सुमित और शीलू व दो अन्य लड़के शराब पी रहे थे। अंकित के अनुसार उसने उनको कहा कि यह कमरा हरदीप का है और वह शराब नहीं पीता तो तुम क्यों पी रहे हो। अंकित ने आरोप लगाया कि उसके टोकने पर सुमित ने उसके सिर में बोतल मार दी और व दूसरे अज्ञात लड़के ने उसके ऊपर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस पर उसने शोर मचा दिया तो हरदीप ने उसे छुड़ाया। इसके बाद वे चारों युवक वहां से फरार हो गए। हरदीप ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई महेंद्र सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 452, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed