{"_id":"5a5fac1a4f1c1b60268b51ef","slug":"201516219418-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के साथ दरिंदगी के विरोध में सड़कों पर उतरी इनसो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटियों के साथ दरिंदगी के विरोध में सड़कों पर उतरी इनसो
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में बच्चियों और छात्राओं के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने बुधवार को जीजेयू में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। इनसो ने चेतावनी दी कि अगर बेटियों की सुरक्षा को दुरुस्त नहीं किया गया तो इनसो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो जिलाध्यक्ष आशीष कुंडू ने किया।
आशीष कुंडू ने प्रदर्शन के दौरान संबोधित किया कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। पिछले एक सप्ताह में तो प्रदेश भर में बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी जो घटनाएं सामने आई हैं, उससे पूरा प्रदेश सन्न है। इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया तो इनसो अपने आंदोलन को तेज कर देगी। इस मौके पर सीआर लॉ कॉलेज के प्रधान अखिल वत्स खरबला, हरेंद्र बैनीवाल, प्रदेश महासचिव संदीप डूडी, शॉकी नैन, मोहित बामल, अभिमन्यु, रवि दहिया, अजय घोड़ेला, विपिन नौखवाल, आशू, बंटी डाला, बिट्टू, रणदीप श्योराण, अजय कुंडू, साहिल गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में छात्र और इनसो पदाधिकारी मौजूद थे।