{"_id":"59bec3194f1c1b8f688b511e","slug":"201505674009-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से यूएसए में बैठे लोगों ने की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से यूएसए में बैठे लोगों ने की ठगी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
साइबर क्रिमिनल ने टेक्सटाइल मिल के सीनियर जनरल मैनेजर विवेक कौशल के क्रेडिट कार्ड से 60,762 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर धोखाधड़ी की है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीसीएम के सीनियर जनरल मैनेजर विवेक कौशल ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर खाते से नकदी निकलने का मैसेज आया। उन्होंने नकदी नहीं निकलवाई थी। उन्होंने किसी को फोन पर खाते संबंधी जानकारी भी नहीं दी थी। वह समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पीएनबी के कॉल सेंटर पर फोन कर कर्मचारी को परिस्थिति से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने खाता ब्लॉक कराने के लिए ई-मेल भेजी, लेकिन तब तक उनके खाते से दो और ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। ठग ने एक बार 39.80 रुपये, दूसरी बार 30,675.71 रुपये और तीसरी बार 30,047.31 रुपये निकाले। शिकायतकर्ता को पता चला कि साइबर क्रिमिनल ने उनके क्रेडिट कार्ड से यूएसए में ऑनलाइन शॉपिंग की है। मैनेजर ने इसकी शिकायत मिलगेट चौकी में दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।