{"_id":"5cba186bbdec221412320deb","slug":"191555699819-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट का टिकट रद्द कराने के नाम पर 1.19 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फ्लाइट का टिकट रद्द कराने के नाम पर 1.19 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फ्लाइट का टिकट रद्द कराने के नाम पर कैथल जिले के सेरधा गांव निवासी बलविंद्र के खाते से अज्ञात ने 1 लाख 19 हजार 600 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते में पैसे डालने के नाम पर आरोपियों ने उसके दो खातों की पूरी डिटेल पूछ ली और सात ट्रांजेक्शन में 1 लाख 19 हजार 600 रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के सेरधा गांव निवासी बलविंद्र ने बताया कि उसके मामा बेलरखां निवासी चांदीराम ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। उनका इलाज हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, लेकिन ठीक न हो पाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके चलते उसने अपने मामा का इलाज चेन्नई के अस्पताल में कराने का निर्णय लिया और फ्लाइट के तीन टिकट बुक कराए। इसके बाद उसके परिजनों ने इलाज मुंबई में कराने की सलाह दी तो फ्लाइट का टिकट रद्द कराने के लिए गूगल पर जाकर संबंधित कंपनी का टोल फ्री नंबर लिया और 21 मार्च 2019 को रात आठ बजे कॉल की। वहां से जवाब मिला कि दो हजार रुपये काटकर बाकी पैसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित के पीएनबी व एचडीएफसी बैंक कैथल ब्रांच के खाता नंबर, पिन नंबर आदि ले लिए।
बलविंद्र ने शिकायत में बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक से तीन बार और पीएनबी से चार बार में कुल 1 लाख 19 हजार 600 रुपये निकाल लिए। उसने कहा कि उसकी फ्लाइट के पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर उसके खातों से धोखाधड़ी करके उसकी राशि निकाल ली। जांचकर्ता एसआई बलवान सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।