फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पहले साथ बैठकर शराब पिलाई,फिर बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या

पहले साथ बैठकर शराब पिलाई,फिर बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पहले साथ बैठकर शराब पिलाई,फिर बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। बुड़ाक गांव में शनिवार शाम कृष्णा प्रणामी गोशाला के गेट पर बाइक सवार दो-तीन युवकों ने 25 वर्षीय गांव के ही संदीप की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक देर शाम गांव स्थित गोशाला के गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने संदीप को गोली मार दी। अभी तक किसी ने भी इस बारे में पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। करीब दो माह पूर्व एक लड़की ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या का शक लड़की के भाई पर जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले संदीप ने अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर खेत में शराब पी। इसके बाद शाम को तीनों युवक बाइक पर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर आ गए। दोस्तों ने संदीप को गोशाला में पानी लाने के लिए भेज दिया। जैसे ही संदीप बाइक से उतरकर गया तो पीछे से उस पर गोली चला दी, जो उसकी कमर में लगी। इसके बाद हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक लगातार सात गोली चलाई, जिसमें से संदीप को पांच गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर राजस्थान की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ, फोरेंसिक और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार संदीप शराब के ठेके में पार्टनर था, जिसका हिसाब-किताब इसने 10 दिन पूर्व कर लिया था। अब संदीप कुछ नहीं करता था। संदीप का बड़ा भाई ट्रक ड्राइवर है। संदीप के पिता रोशन की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालसमंद चौकी एसआई सत्यवान ने बताया कि देर रात तक मृतक के पक्ष की तरफ से किसी ने भी पुलिस को बयान नहीं दिया है। वारदात बाद काफी लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी पुलिस को बयान नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed