फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाबालिग को भगा कर उसके साथ रेप के बाद फरार चल रहा आरोपी युवक दबोचा

नाबालिग को भगा कर उसके साथ रेप के बाद फरार चल रहा आरोपी युवक दबोचा

Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगा कर उसके साथ रेप के बाद फरार चल रहा आरोपी युवक दबोचा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। करीब एक माह पूर्व उपमंडल के एक गांव की नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ रेप करने का आरोपी शुक्रवार को सिवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी युवक का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गुरेरा गांव का एक युवक दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। दो दिनों के बाद वह उसे अपनी बाइक पर गांव से दूर छोड़ कर फरार हो गया था। किशोरी ने घर पहुंचकर सारी बात अपने परिजनों को बताई तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने गुरेरा गांव के युवक बिजेंद्र कुमार के खिलाफ जबरन रेप का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसी बीच झुंपा पुलिस चौकी को युवक की लोकेशन मिली तो उसे पुलिस ने मौके से धर दबोचा और अपने साथ थाने ले आई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवा गया और उसे हिरासत में रख लिया गया। चौकी इंचार्ज ख्यालीराम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। युवक को सात जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत से मिलने वाले आदेशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed