फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड से ऑटो रिक्शा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार।
विज्ञापन

पीएलए चौकी पुलिस ने बस स्टैंड परिसर से गांव कालीवराण के संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पुरानी कचहरी चौक के पास टैक्सी स्टैंड से एक आटो रिक्शा चोरी किया था।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च को पटेल नगर के राजकुमार ने अपना आटो पुरानी कचहरी चौक के पास टैक्सी स्टैंड पर खड़ा किया था। वह आटो को खड़ा कर चाय पीने लगा था। इसी दौरान कोई आटो को चुरा ले गया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आटो बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैं नशा करने का आदी हूं और मैं पहले स्टील के दरवाजे बनाने वाले मिस्त्री के पास मजदूरी करता था। वहां मुझे नशे की लत लग गई थी और मैंने काम छोड़ दिया था। घटना वाले दिन मैंने टैक्सी स्टैंड से एक आटो रिक्शा चुराया था। फिर मैंने चोरीशुदा वाहन आटो मार्केट के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ा किया था। पुलिस ने वहां से आटो बरामद किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed