फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुकानदार पर हमला

दुकानदार पर हमला

Thu, 24 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर हमला
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
कोर्ट के आदेश पर कंडीशनल वारंट लेकर बड़वाली ढाणी के एक घर में पहुंचे कोर्ट के तीन बैलिफ पर मकान मालिक राजकुमार और उसके परिजनों ने पथराव कर दिया और धक्का-मुक्की की। पुुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ राजकुमार सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसने आरोप लगाया कि सोसायटी के तीन सदस्यों ने एक पुलिस वाले के साथ उस पर हमला कर दिया और उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ डाले।
पुलिस के अनुसार एक मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के आदेश पर बैलिफ कृष्ण, धर्मपाल, सतीश पुलिसकर्मी के साथ कंडीशनल वारंट लेकर बड़वाली ढाणी में बुुधवार सुबह गए थे। पुलिस के अनुसार वहां राजकुमार और उसके परिवार के सदस्यों ने बैलिफ (प्यादे) पर पथराव कर दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में राजकुमार, उसके भाई सुनील, पत्नी सुरेश, बेटी और एक-दो अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बड़वाली ढाणी के राजकुमार को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल ने बताया कि निरंकारी भवन के पास उसकी पीओपी की दुकान है। उसने एक सोसायटी से 50 हजार का कर्ज लिया था। वह ब्याज समेत 75 हजार रुपये जमा करा चुका है, लेकिन सोसायटी संचालक अब 12 हजार रुपये बकाया बता रहे हैं। वह घर पर मौजूद था कि सोसायटी कार्यालय से तीन युवक एक पुलिसकर्मी के साथ आए और उस पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। उसकी पत्नी सुरेश देवी ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले। उसने बताया कि यह सारा घटनाक्रम एक सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वारंट लेकर आए बैलिफ के साथ धक्का-मुक्की, केस दर्ज
मकान मालिक का आरोप, सोसायटी वालों ने पुलिस वाले के साथ हमला कर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed