फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आठ महीने की गर्भवती पत्नी व पति की संदिग्ध हालातों में मौत

आठ महीने की गर्भवती पत्नी व पति की संदिग्ध हालातों में मौत

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
आठ महीने की गर्भवती पत्नी व पति की संदिग्ध हालातों में मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अग्रोहा खंड के गांव खासा महाजनान के दंपति के शव संदिग्ध अवस्था में फतेहाबाद के गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर पर गाड़ी से बरामद हुए हैं। फतेहाबाद व अग्रोहा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खासा महाजनान के 25 वर्षीय बलजीत की आठ महीने की गर्भवती पत्नी रीतू का हिसार में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह बलजीत ने अपनी मां को बताया कि अगले महीने रीतू की डिलिवरी होने वाली है। रीतू का चेकअप करवाने व दवाई दिलवाने के लिए वह उसको हिसार लेकर जा रहा है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी घर से अपनी गाड़ी लेकर हिसार के लिए चल दिए। दोपहर को फतेहाबाद के गांव गोरखपुर के पास से भाखड़ा नहर पर खड़ी गाड़ी में दोनों को गंभीर अवस्था में देखा तो इस बात की सूचना दूूसरे ग्रामीणों व पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। उनकी हालत को देखकर लग रहा था कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। ग्रामीण गंभीर हालत में पति-पत्नी को हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले पहचान पत्र से इस बात का पता चला कि मृतक गांव खासा महाजनान का है और रीतू उसकी पत्नी है। इसके बाद अग्रोहा थाने में इस घटना की सूचना दी गई। उसके बाद मृतकों के परिजन हिसार पहुंचे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए फिलहाल हिसार नागरिक अस्पताल में रखवाए गए हैं। रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दो साल पहले हुई थी शादी
दोनों की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक रीतू आदमपुर के गांव बांडाहेड़ी की है। मृतका के परिजनों के अनुसार उनकी बेटी ससुराल में खुश थी। ससुराल वालों की तरफ से कभी उनको कोई शिकवा-शिकायत नहीं मिली। रीतू के ससुराल जन भी उससे काफी खुश थे। फिर भी दोनों गोरखपुर कैसे पहुंचे और दोनों ने किस वजह से जहर खाया है। इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। खासा महाजनान के ग्रामीणों व मृतक बलजीत के परिजनों के लिए भी दंपति की मौत का कारण पहेली बना हुआ है। बलजीत के परिजनों के मुताबिक उनके घर में किसी तरह की कोई कमी या समस्या नहीं थी। मृतक बलजीत 12वीं पास था। बलजीत के पिता ओमप्रकाश की करीब आठ साल पहले खेत में काम करते समय मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से खेतीबाड़ी का काम बलजीत ही देख रहा था। बलजीत के परिवार में उसका छोटा भाई व मां है। ग्रामीणों के अनुसार बलजीत के दादा फौज से रिटायर्ड है। उनका परिवार काफी रसूखदार व साधन संपन्न परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed