फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ढाई हजार से ज्यादा गाड़ियां लूट व चोरी करने वाले गिरोह में हिसार के युवक शामिल

ढाई हजार से ज्यादा गाड़ियां लूट व चोरी करने वाले गिरोह में हिसार के युवक शामिल

Thu, 28 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ढाई हजार से ज्यादा गाड़ियां लूट व चोरी करने वाले गिरोह  में हिसार के युवक शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और गुजरात से लेकर असम तक गाड़ियां लूटकर बेचने वाले गैंग के चार आरोपी दिल्ली पुलिस के हाथ लग गए हैं। इनमें दो आरोपी हिसार के हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पंजाब जाते समय रास्ते में यहां सिविल अस्पताल में आरोपियों की मेडिकल जांच कराई। बताया जाता है कि गैंग के युवक अब तक 2500 से ज्यादा गाड़ियां लूटकर बेच चुके हैं। गैंग में अलग-अलग राज्यों के 30-35 से ज्यादा युवक शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ियां लूटने वाले गैंग में अभी तक टीम के पास 20 से अधिक आरोपियों के बारे में जानकारी है। इस गैंग का नेटवर्क दिल्ली, गुजरात से लेकर असम तक रहा है। पुलिस की अभी तक की पूछताछ के अनुसार यह गैंग 2500 से ज्यादा गाड़ियों को लूट चुका है या फिर चोरी कर चुका है। गाड़ी छीनने-चोरी करने वाला गिरोह काफी बड़ा है। कई राज्यों में इसके तार जुड़े हुए हैं। गाड़ी लूट में पकड़े गए इस गैंग के जिन आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल हुआ है, उनमें हिसार के गांव सिंघवा खास का विनय कुमार, आजाद नगर एरिया की शिवाजी कॉलोनी का तरुण, कमल और पंजाब के मोगा का राजेश कुमार शामिल हैं। राजेश अभी तक एक हजार से अधिक गाड़ियां छीन चुका है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंग द्वारा अधिकांश लग्जरी गाड़ियों को लूटा जाता था और बाद में इन गाड़ियों को अन्य क्षेत्रों में पहुंचा दिया जाता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लूटी गई गाड़ियों के कभी-कभी नंबर बदल देते थे और औने-पौने दामों पर बेच देते थे। दिल्ली पुलिस रिमांड हासिल कर उनको वारदात वाले स्थान पर ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस चोरी के एक आरोपी को उसके आजाद नगर स्थित घर पर लेकर पहुंची। यहां कुछ देर ठहरने के बाद पुलिस की टीम वापस लौट गई। पुलिस टीम सादी वर्दी में थी। इस कारण आसपास के एरिया के लोगों को भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed