फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पारिजात चौक के पास स्कूटी सवार महिला का बैग बाईकर ने छीना, महिला गिरने से चोटिल

पारिजात चौक के पास स्कूटी सवार महिला का बैग बाईकर ने छीना, महिला गिरने से चोटिल

Wed, 18 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पारिजात चौक के पास स्कूटी सवार महिला का बैग बाईकर ने छीना, महिला गिरने से चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पारिजात चौक पर मंगलवार रात आठ बजे बाइक सवार दो-तीन युवक स्कूटी पर पीछे बैठी सेक्टर-15 निवासी कृष्णा छाबड़ा का बैग छीनकर फरार हो गए। स्कूटी को महिला का पति इंद्र कुमार छाबड़ा चला रहा था। छीनाझपटी में महिला गिरने से घायल हो गई। उनको इलाज के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सेक्टर-15 के गौरव ने बताया कि उसके पापा इंद्र कुमार छाबड़ा ऑटो मार्केट में बीमा एजेंट का ऑफिस चलाते हैं। उसके पापा और मम्मी कृष्णा रात करीब आठ बजे ऑटो मार्केट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। वे कोरियर कराने के लिए पारिजात चौक के पास पहुंचे तो बाइक पर पीछे से तीन युवक आए। उनमें से एक ने झपट्टा मारकर मम्मी का बैग छीन लिया। छीनाझपटी में उसकी मम्मी गिरने से घायल हो गई और बाइकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 60 हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात थे। बाद में महिला का इलाज एक अस्पताल में कराया गया। किसी ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर वारदात की जानकारी दी। तभी पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed