{"_id":"59e273884f1c1bec538b78c6","slug":"171508012936-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर दिवाली की मिठाई देने आया था बुजुर्ग, ट्रेन में 40 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के घर दिवाली की मिठाई देने आया था बुजुर्ग, ट्रेन में 40 हजार निकाले
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे सिरसा जाने वाली ट्रेन में चढ़ते वक्त एक बुजुर्ग की जेब से चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और पर्स में रखा एटीएम कार्ड, अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के वक्त बुजुर्ग जयकुमार जैन ट्रेन में चढ़ रहे थे, उसी वक्त तीन युवक उसका पर्स निकालकर भाग निकले। भागते हुए युवकों के बारे में उन्होंने साथ खड़े पुलिस कर्मचारियों को भी बताया, लेकिन पुलिस उनकी सहायता करने अथवा चोरों को पकड़ने की बजाय बुजुर्ग से ही सवाल करने लगी।
आदमपुर के जयकुमार जैन हिसार में अपनी बेटी के यहां दिवाली की मिठाई देने के लिए आया हुआ था। उनके दामाद दीपक जैन ने बताया कि पुलिस ने सहायता की बजाय उनसे ही सवाल करने शुरू कर दिए। जब उन्होंने कहा कि ये लोग मेरा पर्स निकालकर भाग गए तो पुलिस कर्मचारियों ने सवाल किया कि क्या आप इनको पहचानते हैं। बुजुर्ग ने कहा कि ये मेरे जानकार हैं क्या। तीन युवक थे, एक मेरे से पहले चढ़ रहा था और दो पीछे थे। ऊपर की जेब से पर्स निकाला और भाग गए। जयकुुमार तो अच्छे से उनकी शक्ल भी नहीं देख पाए। उनका आरोप है कि पुलिस इसलिए मदद नहीं कर रही, क्योंकि इनका हिस्सा बंटा हुआ है। मामले की वे रविवार को शिकायत करेंगे।