{"_id":"5cdb10afbdec220729255edf","slug":"161557860527-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो दोषियों को छह-छह माह की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। वर्ष 2015 में शराब ठेके के कारिंदों से मारपीट के मामले में दो दोषियों मुकेंद्र और काला को न्यायाधीश अमनदीप की अदालत ने छह-छह माह की सजा सुनाई है। दोनों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत द्वारा दोनों को पिछले सप्ताह ही दोषी करार दिया गया था। पुलिस को दिए बयान में गांव सिंधड़ निवासी 22 वर्षीय अशोक कुमार ने बताया था कि वह सुरेंद्र कोहली के देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। 20 जून 2015 की रात को वह अपने साथ सेल्समैन रामनिवास और सोनू ड्राइवर अपने सेल्समैन को छोड़ने जा रहे थे। तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे रुकी। गाड़ी में बिन्नी हेड़ी व काला हेड़ी थे। काला ने गाड़ी से रॉड निकालकर उसकी के सामने शीशे पर मारी। फिर गाड़ी के शीशे व लाइटें तोड़ दी। फिर काला ने लकड़ी के डंडों से गाड़ी का बोनट तोड़ डाला। काला ने डंडा रामनिवास की बाजू पर मारा जो पुलिस के पास फोन कर रहा था। इसके बाद 7-8 लड़के और आ गए। सभी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बिन्नी ने डंडों से उसे भी चोटें मारी। झगड़े में उसका मोबाइल भी गिर गया। अशोक ने बताया था उनका ड्राइवर सोनू मौके से भाग गया था। अशोक का आरोप था कि पिटाई करने वालों का कहना था कि उन्होंने राजू कुम्हार की गाड़ी की मुखबरी पुलिस को दी थी। इसलिए जान से मार देंगे। यह सारा झगड़ा राजू कुम्हार की शह से हुआ। इसके बाद मौके पर पुलिस की पीसीआर आई तो उक्त सभी हमलावर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने अशोक की शिकायत पर काला, बिन्नी और राजू के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।