फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ठेकेदार ने गाड़ी में युवकों को बुलाकर कराया हमला, एक चोटिल

ठेकेदार ने गाड़ी में युवकों को बुलाकर कराया हमला, एक चोटिल

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने गाड़ी में युवकों को बुलाकर कराया हमला, एक चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव कैमरी के बीच में शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच जमकर हंगामा हुआ। महिलाएं और ग्रामीण शराब ठेका गांव से बाहर करने की जिद्द पर अड़े रहे। महिलाओं ने कहा कि गांव के बीच में ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। आरोप है कि ठेकेदार ने दो गाड़ियों में कुछ लोगों को बुलाकर ग्रामीणों को पिटवाया। इसमें एक युवक भी चोटिल हो गया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई। ठेकेदार ने शराब ठेका गांव से बाहर ले जाने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव कैमरी की महिलाओं ने गांव में शराब ठेका बंद कराने के लिए सरकार को मांगपत्र भेजा था, जिसे सरकार की ओर से मंजूर नहीं किया गया। एक अप्रैल से नियम के अनुसार नए ठेकेदार ने गांव के बीच में ठेका खोलने के लिए शराब मंगा ली। यह पता चलते ही गांव की महिलाएं और ग्रामीण एकत्रित हो गए। शराब ठेका खोलने का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद मंगाली चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिलाओं ने रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेकेदार ने कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। दो गाड़ियों में आए लोग हॉकी, डंडे, लाठी लेकर आए थे। इन लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसमें एक युवक चोटिल होने की बात कही जा रही है। गांव कैमरी में महिलाओं ने ठेके के विरोध में पिछले साल भी धरना देकर विरोध जताया था, जिसके बाद ठेकेदार को ठेका गांव से बाहर ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन

सरकार को भी भेजा था ठेका बंद कराने का प्रस्ताव
महिलाओं की अगुवाई करने वाली कमलेश कैमरी ने कहा कि एक साल से ठेका बंद कराने के लिए प्रयास कर रही हैं। गांव में शराब बंद कराने के लिए सितंबर 2017 में ही प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा था। हमारे गांव में शराब बंद क्यों नहीं की, इस बारे में महिलाएं मंगलवार को डीसी से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद होने की जानकारी मिली थी। ग्रामीण गांव के बीच में शराब ठेेेके का विरोध कर रहे थे। ठेकेदार ने ठेके को दूसरी जगह ले जाने का भरोसा दिया, जिसके बाद विवाद खत्म हो गया। इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
-पवन कुमार, चौकी इंचार्ज, मंगाली चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed