फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   घर में घुसकर महिला से किया रेप

घर में घुसकर महिला से किया रेप

Sat, 20 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी (हिसार)।
उपमंडल के एक गांव में वीरवार रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में लगने वाला जेठ बताया जा रहा है। रात को महिला का पति घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और पीड़िता के बयान पर आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश भी दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। महिला के मुताबिक उसका पति मजदूरी के लिए किसी दूसरे गांव में गया हुआ था। आरोपी को इसकी पहले से ही जानकारी थी। आरोपी विनोद वीरवार रात करीब ढाई बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने बाद में घर आने पर अपने पति को सारी बात बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता का बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस महिला को मेडिकल के लिए अपने साथ भिवानी ले गई। समाचार लिखे जाने तक मेडिकल की रिपोर्ट नहीं मिली थी।
विज्ञापन

......
वर्जन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिश्ते में लगने वाले उसके जेठ विनोद के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रम सिंह, थाना प्रभारी

रात ढाई बजे घर में घुसकर महिला से रेप
आरोपी रिश्ते में है महिला का जेठ, मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed