फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रिटायर्ड एसआई का बेटा नौकरी का झांसा देकर दो साल से विवहिता से कर रहा था रेप

रिटायर्ड एसआई का बेटा नौकरी का झांसा देकर दो साल से विवहिता से कर रहा था रेप

Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एसआई का बेटा नौकरी का झांसा देकर दो साल से विवहिता से कर रहा था रेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मॉडल टाउन निवासी हरियाणा पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा सुमित कुमार दो साल से जिले के गांव की 21 साल की एक महिला से शादी करने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप करता आ रहा है। यही नहीं उसने पीड़िता के छह लाख रुपये भी हड़प लिए। दोनों की जान-पहचान शहर के एक कोचिंग सेंटर में पुलिस भर्ती की कोचिंग लेते हुई थी। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में रेप करने, अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी कि उसकी शादी तीन साल पहले जिले से बाहर के एक गांव में हुई थी। वह पति से अनबन होने पर मायके में आ गई। उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान वह शहर के एक सेंटर में पुलिस भर्ती की कोचिंग लेने लगी थी। वहां पर सब इंस्पेक्टर पद के लिए कोचिंग ले रहे मॉडल टाउन के सुमित से उसकी मुलाकात हुई थी। सुमित ने उसे विश्वास दिलाया था कि उसकी पुलिस में जानकारी है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इस बात का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह उसे एक होटल में ले गया और वहां पर गलत काम किया। उसके बाद वह 17 अप्रैल 2016 को पानीपत में हरियाणा पुलिस के पेपर देने उसके साथ गया। उसने उसे वहां पर एक गेस्ट हाउस में ठहराया और दुष्कर्म किया। बाद में तलाक कराने और खुद शादी करने का झांसा देने लगा। यही नहीं सुमित ने नौकरी लगवाने के नाम पर उसकी मां से 6 लाख रुपये ले लिए। उसकी मां ने यह राशि गहने गिरवी रखकर दी। पीड़िता का आरोप है कि आठ सितंबर को आरोपी ने एक कैफे में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 10 अक्तूबर को क्लर्क का रिजल्ट आने पर सुमित की सच्चाई का पता चला और रुपये वापस मांगे। इस पर वह टालमटोल कर गया। एएसआई शीला देवी ने सिविल अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच कराई। इसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed