फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खरीदारी के दौरान चोरी

खरीदारी के दौरान चोरी

Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी के दौरान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बहन के साथ राजगुरु मार्केट में खरीदारी के लिए गई अर्बन इस्टेट निवासी एक युवती के पर्स से चोरों ने सोने के गहने और 42 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोर युवती के पर्स से एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित कई जरूरी कागजात भी चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत युवती ने सिटी थाना पुलिस को दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कमलेश ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ राजगुरु मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। उसके पर्स के अंदर एक छोटा पर्स रखा था। खरीदारी करते वक्त उसका छोटा पर्स किसी ने चोरी कर लिया। उसमें गहने और 42 हजार की नकदी, तीन एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे। चोर पर्स के साथ ये सब सामान चोरी कर ले गया। सिटी पुलिस ने शुक्रवार देर रात को कमलेश की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed