{"_id":"5d1512e48ebc3e3c957a623f","slug":"15616621604-hisar-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदारों ने की युवक की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदारों ने की युवक की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला (हिसार)। बधावड़ गांव में शराब ठेकेदार ने अपने प्लॉट में बुलाकर गांव के ही 22 वर्षीय गनी और 21 वर्षीय विक्रम को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान शराब ठेकेदार व उसके साथियों द्वारा किए गए हमले में गनी की मौत हो गई, जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। विक्रम को पहले उपचार के लिए बरवाला लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गनी भी ठेकेदार के साथ ठेके में काम करता था। दोनों के बीच अवैध शराब बेचने को लेकर झगड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बधावड़ में शराब का ठेका चलाने वाले ठेकेदार ने गनी व विक्रम को वीरवार रात अपने प्लॉट में बुला लिया। यहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने को लेकर भारत ने अपने साथियों के साथ गनी व विक्रम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लाठी-डंडों की पिटाई से गनी व विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। गनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, वहीं विक्रम को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।