फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान
हिसार। सातरोड़ के पास प्रेमी युगल ने हिसार से जयपुर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। जीआरपी ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शिव कॉलोनी स्थित गली नंबर-24 में रहने वाले मृतक के पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 26 वर्षीय काकू शादीशुदा था। वह सुबह होटल में काम पर जाने के लिए घर से गया था। लेकिन रात को नहीं लौटा। उसे आसपास तलाशा गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर रात पुलिस घर पहुंची तो सुसाइड का पता चला। बताया जा रहा है कि तीन साल से सूर्य नगर की रहने वाली विवाहित युवती के साथ मृतक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 वर्षीय युवती की तीन महीने पहले शादी हुई थी। मंगलवार को उसका पति उसे मायके छोड़ आया था। वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि वह घर से कब निकली और उसने क्यों सुसाइड किया, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। जीआरपी एसआई राधेश्याम का कहना है कि दोनों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed