फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   720 ग्राम प्रति कट्टा अधिक सरसों की तोल की, सात फर्मों पर केस

720 ग्राम प्रति कट्टा अधिक सरसों की तोल की, सात फर्मों पर केस

Tue, 04 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
720 ग्राम प्रति कट्टा अधिक सरसों की तोल की, सात फर्मों पर केस
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर पुलिस ने गांव कालीरावण के एक किसान के साथ सरसों खरीद के दौरान धोखाधड़ी करने के आरोप में सात फर्मों के होल्डिंग एजेंट सहित मुनीम व सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कालीरावण निवासी रामफल ने बताया था कि वह 29 अप्रैल को आदमपुर में सरसों बेचने आया था। सफाई कराकर जब उसकी फसल तुलवाई गई तो उसका वजन 17 क्विंटल 10 किलो आया। तुलवाई के दौरान 720 ग्राम प्रति कट्टा ज्यादा तोली गई और उससे 200 रुपये तुलवाई और 17 सौ रुपये अलग से ले लिए। रामफल ने बताया कि उसने उन्हें दो हजार रुपये का नोट दिया था और नोट देने से पहले उस नोट की फोटो मोबाइल में ले ली थी। उसने इस बारे में जब फर्म के कर्मचारी व मुनीम मान सिंह से पूछा तो उसने बताया कि यह पैसे उसके नहीं है, ये पैसे ऊपर तक जाएंगे। पुलिस ने मामले में डीडीए से लिखित व मौखिक तौर पर राय ली, जिसमें पता चला कि इस मामले में सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों के अलावा होल्डिंग एजेंट व हेल्पर को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के बयान हुए हैं। इसके आधार पर सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के अलावा जगदीश कुमार उमेद सिंह, भगवान दास अनिल कुमार, रामप्रताप रत्नलाल, बाला जी ट्रेडिंग कंपनी, लक्ष्मी ट्रेडर्स, बैनीवाल एग्रो, जय दुर्गा ट्रेडर्स, मानसिंह मुनीम के दोषी मिलने पर उनके खिलाफ धारा 420, 120बी, 406 व 409 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


किसान रामफल ने पुलिस को मामले की शिकायत की थी। इस पर डीडीए से लिखित व मौखिक राय करने के बाद सात फर्मों के होल्डिंग एजेंट, मानसिंह मुनीम सहित व सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed