{"_id":"5cf433e1bdec22076100ce3f","slug":"1559507934111-15-hisar-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खातों से निकाले 1.15 लाख रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो खातों से निकाले 1.15 लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। एटीएम से पैसे निकाले जाने के दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुष्पा कॉम्प्लेक्स में एएमसी सिक्स सिग्मा फर्म के संदीप माहेश्वरी ने उसके खाते से 75810 रुपये और लाजपत नगर निवासी केवल राम ने उसके खात से 40 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके एटीएम और पिन नंबर उनके पास थे, लेकिन अज्ञात व्यक्ति ने फ्रॉड करके उनके खातों से पैसे निकाल लिए।
पुलिस को दी शिकायत में लाजपत नगर निवासी केवल राम ने बताया कि उसका एचएयू स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसके खाते से एटीएम के जरिये 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत में केवल राम ने बताया कि 6 मार्च को रात करीब 11:56 बजे और 12:10 बजे उसके पास दो मैसेज आए, जिसमें 20-20 हजार रुपये उसके खाते से काटे गए। उसने कहा कि उसका एटीएम और पिन नंबर उसके पास थे और न ही उसने किसी से शेयर किए थे। जांचकर्ता एएसआई बलवंत सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में संदीप माहेश्वरी ने बताया कि उसकी एएमसी सिक्स सिग्मा नाम से पुष्पा कॉम्प्लेक्स में फर्म है। उसने रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित आईसीआईसीआई ब्रांच में खाता खुलवाया हुआ है। उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 31 मई से 1 जून के बीच 55 ट्रांजेक्शन करके 75 हजार 810 रुपये निकाल लिए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रामजीलाल के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।