फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चाचा ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटी से भी की छेड़छाड़

चाचा ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटी से भी की छेड़छाड़

Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चाचा ससुर, जेठ और देवर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटी से भी की छेड़छाड़
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने चाचा ससुर, चचेरे जेठ और चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने चाचा ससुर पर उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चाचा ससुर, उसके बेटे और एक अन्य के खिलाफ धारा 452, 376(2एन), 376(2एफ), 506, 354ए, 9 और 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2006 में उसकी शादी हुई थी। उसके पति के माता-पिता का बचपन में निधन होने के कारण वह अपने चाचा के पास रहते थे। शादी के कुछ समय बाद चाचा ससुर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस बारे में उसने अपने पति को बताया तो चाचा ससुर ने कहा कि आगे ऐसा नहीं करूंगा। 2007 में एक दिन घर में वह अकेली थी। उस दौरान चाचा ससुर ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बारे में पति को बताने की बात कही तो ससुर ने कहा कि तेरी चार महीने की बेटी को मार दूंगा। उसके बाद से ससुर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान 2014 में चचेरा देवर घर पर आया तो उसने उसकी नहाते हुए अश्लील वीडियो बना ली और कहा कि अगर मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो वीडियो वायरल कर दूंगा। फिर चचेरे देवर ने वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जेठ ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इतना कुछ होने के बाद वह पति और बच्ची के साथ अलग रहने लगी। यहां पर जाने के बाद उसका ससुर घर आने लगा और बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने लगा। जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चाचा ससुर, चचेरे जेठ और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed