{"_id":"5c9bcceebdec22140d56aa2c","slug":"151553714414-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालसमंद-बांडाहेड़ी रोड पर खेत में टैंक से मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालसमंद-बांडाहेड़ी रोड पर खेत में टैंक से मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बालसमंद-बांडाहेड़ी रोड पर खेत में बने एक टैंक से बरवाला निवासी 21 वर्षीय मनीष का शव बरामद हुआ है। मनीष आदमपुर कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और बालसमंद में अपनी ननिहाल आया हुआ था। टैंक के समीप ही पुलिस ने 4-5 गिलास, शराब की बोतल और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक मनीष के ममेरे भाई बालसमंद निवासी संदीप ने बताया कि रविवार को मनीष के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। उसके बाद वह आदमपुर जाने की बात कह कर घर से निकल गया। शाम को उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद था। रिश्तेदारी और परिचितों के पास फोन कर मनीष के बारे में पूछा गया, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। बुधवार सुबह पता चला कि मनीष का शव उसके मामा के खेत में बने तालाब में पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
खेत आया तो पता चला
संदीप ने बताया कि बुधवार सुबह वह खेत गया था। वहां उसने तालाब में कोई लाश देखी नजदीक गया तो वह मनीष का शव था। उसकी इसकी सूचना परिजनों को दी। संदीप ने बताया कि तालाब के पास शराब की बोतल, 4-5 गिलास, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और मनीष का मोबाइल और 1500 की नकदी पड़ी थी। उन्होंने आशंका जाहिर की कि मनीष को पहले शराब पिलाई गई और उसके बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
तीन दिन बाद पानी से बाहर आया शव
रविवार से मनीष का फोन बंद आ रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार को एक महिला का फोन घर वाले नंबर पर आया, जिसमें उस महिला ने कहा कि तुम्हारे लड़के के साथ मेरा लड़का है। बुधवार सुबह मनीष के शव के बारे में पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।