फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोडवेज अधिकारियों ने पकड़ा 239 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप, नहीं लेते थे टिकट

रोडवेज अधिकारियों ने पकड़ा 239 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप, नहीं लेते थे टिकट

Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों ने पकड़ा 239 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप, नहीं लेते थे टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रोडवेज अधिकारियों ने रोडवेज बसों में टिकट नहीं लेने के लिए बनाया गया 239 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप पकड़ा। इस ग्रुप में कई सरकारी विभागों और अस्पतालों व अन्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। कुछ कर्मचारी रोडवेज के भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह लोग रोडवेज की बसों में सवार होकर फ्लाइंग नहीं होने की जानकारी साझा करते थे। जब यह पता चल जाता कि फ्लाइंग रूट पर नहीं है तो टिकट नहीं कटवाई जाती थी। अधिकारियों ने इस मामले में गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश किया।
जब मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो अधिकारियों को हुआ शक
शनिवार को बस स्टैंड पर रोडवेज महाप्रबंधक खूबीराम व ट्रैफिक मैनेजर जितेंद्र यादव बसों की चेकिंग के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक युवक मोबाइल से बस की वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में डालने लगा। अधिकारियों को शक हुआ तो वह युवक के पास जाने लगे। अधिकारियों को अपनी ओर आता देखकर युवक भागने लगा। अधिकारियों के साथ आ रहे कर्मचारियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। जब उसका मोबाइल जांचा गया तो उसमें तीन व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए थे, इसमें 239 लोग जुड़े हुए थे, जो एक-दूसरे के साथ फ्लाइंग संबंधी जानकारियां साझा करते हैं। इनमें अधिकतर सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी है।
विज्ञापन


चौधरी और नेशनल-हाईवे 9 के नाम से बने थे ग्रुप
पकड़ा गया युवक बस स्टैंड के साथ लगते अस्पताल का कर्मचारी है। इसके मोबाइल में चौधरी और नेशनल-हाईवे 9 के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बने मिले। इसमें जीएम फ्लाइंग, टीएम फ्लाइंग और झोटा फ्लाइंग के रूट पर होने या नहीं होने की जानकारी देते थे। जब यह साफ हो जाता कि रूट पर कोई फ्लाइंग नहीं है तो वह टिकट नहीं लेते। हिसार से निकली बस की चौथा मिल, चिकनवास, अग्रोहा, बड़ोपल से लेकर फतेहाबाद तक की जानकारी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के फ्लाइंग इंचार्ज विजय कुमार की तरफ से शिकायत मिली है। गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी युवक को काबू कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। अब सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख दी गई है।
-एएसआई चांदीराम, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed