फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पटेल नगर से तीन दिन से लापता 36 वर्षीय राजकुमार का शव वीरवार को सेक्टर-16-17 की ग्रीन बेल्ट में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक का विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
सिवानी मंडी निवासी राजकुमार ऑटो चलाता था। वह यहां पटेल नगर में रहता था। परिजनों के अनुसार राजकुमार और उनका भांजा रॉकी 20 नवंबर की रात आठ बजे सेक्टर-15 मोड़ पर गोबिंद पैलेस के पास मिले थे। फिर रॉकी चला गया था। राजकुमार घर नहीं पहुंचा और उससे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। परिजन ढूंढने निकले तो उसका ऑटो रिक्शा गोबिंद पैलेस के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। परिजनों ने इस बारे में कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। मृतक का शव वीरवार सुबह सेक्टर-16-17 की ग्रीन बेल्ट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा टीम समेत मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। बाद में शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

यह बोले परिजन
मृतक के भाई वेदप्रकाश का कहना है कि राजकुमार की हत्या की गई है। पुलिस वारदात का खुलासा करे। चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने विसरा लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed