फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 साल की सजा भुगत रहा था तस्कर, जमानत पर आकर करने लगा सप्लाई

10 साल की सजा भुगत रहा था तस्कर, जमानत पर आकर करने लगा सप्लाई

Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
10 साल की सजा भुगत रहा था तस्कर, जमानत पर आकर करने लगा सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए वन की टीम ने जिस अभियुक्त को 406 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है, वह पहले भी पटियाला में 62 किलोग्राम चूरा पोस्त के मामले में पकड़ा गया था। कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुना रखी है। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। पुलिस ने फिर उसे तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त ढाणी भोडिया बिश्नोईयान निवासी सीताराम हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था।

नशा तस्कर को पुलिस ने शनिवार को मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ करनी है कि आखिर वह यह नशा कहां सप्लाई करने जा रहा था और यह कहां से लाया था। सीआईए वन की टीम ने अभियुक्त को एक कैंटर में 406 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। सीआईए वन इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो 19
जमानत पर बाहर आया तस्कर फिर करने लगा था सप्लाई
- पुलिस ने लिया पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed