{"_id":"5935ad854f1c1b16338b460c","slug":"14966900677-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद वाला मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद वाला मामला
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पटेल नगर से पूर्व पार्षद बिशन गंगवानी के मासूम दोहते और पोती के चेहरे से सोमवार शाम तक किडनैपर का खौफ नहीं उतरा था। साढे़ तीन वर्षीय पोती रीधिमा और छह वर्षीय दोहता आर्यन सहमे हुए थे। आर्यन को शाम को परिजन फतेहाबाद ले गए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दोनों बच्चों के चेहरों पर सोमवार को खौफ बरकरार था। वे दिनभर गुमसुम रहे और बाद में शाम को रिधिमा खेलने लगी और आर्यन परिजनों के साथ फतेहाबाद रवाना हो गया। मामले की सूचना मिलने पर आर्यन के पापा यहां पहुंच गए थे। पटेल नगर के काफी लोग सोमवार को आर्यन और रिधिमा को देखने पूर्व पार्षद गंगवानी के घर पहुंचे। पटेल नगर में किडनैप का मामला दिनभर चर्चा में रहा। मोहल्ले के शिव पार्क में और दिनों की अपेक्षा सोमवार शाम को कम बच्चे खेलने पहुंचे। जो बच्चे खेल रहे थे, उनके अभिभावक उन पर नजर रखे हुए थे।
आरोपी बोला था, गलत इरादे से लेकर जा रहा था
परिजनों ने कैमरी रोड नाके के पास से किडनैपर को काबू कर उसके कब्जे से दो बच्चों को छुड़ाया था। जनता ने बच्चों का किडनैप करने वाले लड़के की जमकर धुनाई की थी और उसे पीएलए चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों के अनुसार किडनैपर ने पीएलए चौकी में पुलिस कर्मियों के सामने स्वीकार किया था कि वह दोनों बच्चों को गलत काम करने के इरादे से उठाकर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट लगना चाहिए : खोवाल
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल का कहना है कि यदि दोनों बच्चों को आरोपी गलत मंशा से किडनैप कर ले गया था व उसने गलत हरकत या बात की है तो केस में पॉक्सो एक्ट जोड़ना चाहिए। यह संगीन जुर्म है। इसमें यदि आरोपी 16 साल का है, तो भी वयस्क आरोपी जितनी सजा का प्रावधान है। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद यह संशोधन हुआ है।
पुलिस बच्चों से हरकत की जानकारी ले : मीनू शर्मा
वकील मीनू शर्मा का कहना है कि पुलिस को दोनों बच्चों से बात-बात में वारदात की जानकारी लेनी चाहिए। इसके अलावा उनके अभिभावकों के बयान दर्ज करने चाहिए। यदि आरोपी ने बच्चों के साथ गलत हरकत की है तो केस में पॉक्सो एक्ट लगना चाहिए।
आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है। हमारी जांच में आरोपी द्वारा बच्चों से गलत हरकत करने की बात सामने नहीं आई है। यदि ऐसी बात सामने आती तो पॉक्सो एक्ट लगाते।
-जगदीश कुमार एएसआई, इंचार्ज पीएलए चौकी।
---------------
किडनैपिंग मामला:
पूर्व पार्षद की पोती सदमे में, दोहते को ले गए परिजन, आरोपी भेजा जेल
माई सिटी पर ......
आज प्रकाशित खबर की ईपीएस लगाएं....