फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्रा के छीने

छात्रा के छीने

Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के छीने
नशे के लिए बाइक सवारों ने छात्रा से छीने मोबाइल, काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सुशीला भवन-अग्रसेन भवन मार्ग पर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के सामने बाइक सवार दो युवक एक छात्रा से दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने एफसी कॉलेज में रहने वाली छात्रा की शिकायत पर अनजान बाइकर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बाद में ठंडी सड़क पर छापा मारकर मनफूल नगर निवासी ललित उर्फ टोला और 12 क्वार्टर निवासी संदीप उर्फ पतलू को धर दबोचा। पुलिस ने रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

मीनू एफसी कॉलेज परिसर में रहती है। उसके पिता भेष बहादुर थापा वहां कर्मचारी है। मीनू 11वीं की छात्रा है। बताया जाता है कि उसके हाथ में दो फोन थे, एक खराब था। वह खराब फोन को गणेश मार्केट की मोबाइल गैलरी पर रिपेयर कराने के लिए पैदल जा रही थी। वह सुशीला भवन पार कर अग्रसेन भवन की तरफ चली तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर दोनों मोबाइल छीन लिए और बाइक दौड़ा ले गए। छात्रा ने शोर मचाया, मगर तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। छात्रा ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। उसने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई और सिटी थाने में लिखित शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई रामनिवास ने बाद में ठंडी सड़क पर छापा मारकर ललित और संदीप को गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे सुलफे का नशा करते हैं और नशा खरीदने के रुपये का जुुगाड़ करने के लिए मोबाइल छीने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed