फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। गांव खांडा खेड़ी से हांसी सीआईए की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। युवक पर लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गांव खांडा खेड़ी निवासी संजय को हांसी सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हांसी सीआईए को सूचना मिली थी कि खांडा खेड़ी निवासी संजय पिछले काफी समय से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसे निकालकर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहा है। हांसी सीआईए ने एएसआई फिरोज खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और गांव में छापा मारकर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारनौंद थाने में आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीआईए टीम के एएसआई फिरोज खान ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को अदालत में पेश किया है जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि आरोपी ने कितने लोगों से कितने पैसों की ठगी की है और इस वारदात में इसके साथ और कौन कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed