फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   -दो किसानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

-दो किसानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
-दो किसानों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय पर नहरों में पानी की मांग के लिए जारी अनिश्चिकालीन धरना बुधवार को 17वें दिन दो किसानों की हालत बुधवार को खराब हो गई। इससे पहले भी छह किसानों की तबीयत बिगड़ चुकी है।
प्रधान कुरड़राम ने कहा कि खराब तबीयत होने के कारण केदार सिंह भिवानी व मांगेराम गिल डोभी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की लगातार अनदेखी कर रहा है। ऐसे में अगर कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

पांच फरवरी के महारोष प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रधान कुरड़ाराम की अगुवाई में लाडवा, दाहिमा, भोजराज, नलवा, बालावास, गुंजार, धमाना, कंवारी में प्रचार अभियान चलाया गया। प्रधान कुरड़ाराम ने कहा कि इस रोष प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी जोश है और वे मातृशक्ति के साथ पांच फरवरी को अनाजमंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें ताकि जनशक्ति के माध्यम से दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को पूरा करवाया जा सके। धरने को कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर समिति के महासचिव सत्यवीर पूनिया, कुलवंत नंबरदार, राजेंद्र ढाका, बनवारी नंबरदार, सुदर्शन, कर्मसिंह, सूबे नंबरदार, हवासिंह झाझडिय़ा, उमेद सिंह किरतान, अनूप सिंह, सूबेसिंह बांडाहेड़ी, महाबीर दूत, दलीप सहारण, राजकुमार लौरा, महाबीर खिचड़, बलजीत भिवानी रोहिल्ला, रतन पचार, सेवाराम धीरणवास, बलवान जांगड़ा, रामपत श्योराण, सुंदर सिंह फौजी व विरेंद्र पूनिया सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में पानी की मांग के लिए धरनारत दो किसानों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed