{"_id":"59876c5a4f1c1b0c148b47f7","slug":"141502047322-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के बाद एयरपोर्ट के पास झाडियो में छिपाए थे हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के बाद एयरपोर्ट के पास झाडियो में छिपाए थे हथियार
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस ने ठंडी सड़क एरिया के दो भाइयों की हत्या के प्रकरण में वाल्मीकि बस्ती निवासी आरोपी शंकर और बड़वाली ढाणी निवासी प्रवीण को एक दिन के रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एयरपोर्ट के पास की झाड़ियों से वारदात में प्रयुक्त एक रिवॉल्वर और एक कापा बरामद किया है।
सिटी थाना पुलिस ने डबल मर्डर मामले में ठंडी सड़क स्थित वाल्मीकि बस्ती के शंकर, छोटा शंकर, विक्की, महाबीर कॉलोनी के अभिषेक और बड़वाली ढाणी के प्रवीण सैनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वारदात के संबंध में पांचों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने शनिवार को छोटा शंकर, विक्की उर्फ बोरी और अभिषेक को जेल भेजते हुए असलाह की बरामदगी के लिए शंकर और प्रवीण का एक दिन का रिमांड हासिल किया था। दोनों ने बताया था कि उन्होंने रिवॉल्वर और कापा दिल्ली बाईपास पर एयरपोर्ट के नजदीक झाड़ियों में छुपा रखे हैं।
पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती निवासी आरोपी शंकर के घर से 3 किलो 600 ग्राम गांजा मिलने के संबंध में भी शामिल तफ्तीश किया। आरोपी ने गांजा तस्करी का धंधा करने की हामी भरी है। बाइक सवार दो युवक शनिवार को बाइक पर बस्ती में आए थे और उसके घर में गांजा रखकर फरार हो गए थे। सिटी थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर शंकर के घर में छापा मारकर गांजा बरामद कर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह है मामला
ठंडी सड़क स्थित वाल्मीकि बस्ती में तीन दिन पहले रात को गोलियां बरसाकर सुनील और उसके भाई सचिन की हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में योग नगर का विनोद घायल हो गया था। आरोप है कि शंकर, प्रवीण गांजा तस्करी करते हैं। उन्होंने पुलिस को मुखबरी देने के शक में साथियों की मदद से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
-पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए