फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम साहब ...मेरी जिंदगी नरक बना दी, न पढ़ पा रही हूं न जी पा रही हूं....मरने के बाद इंसाफ दिला देना

सीएम साहब ...मेरी जिंदगी नरक बना दी, न पढ़ पा रही हूं न जी पा रही हूं....मरने के बाद इंसाफ दिला देना

Thu, 26 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम साहब ...मेरी जिंदगी नरक बना दी, न पढ़ पा रही हूं न जी पा रही हूं....मरने के बाद इंसाफ दिला देना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सीएम आवास के बाहर बीडीएस की छात्रा ने जहर निगलने से पहले फेसबुुक पर 13 मिनट की वीडियो डालकर अपनी व्यथा सुनाई थी। छात्रा ने अपनी वीडियो में कहा कि सीएम साहब! आपके राज में न तो पढ़ पा रही और न जी पा रही हूं। जहर निगलने वाली छात्रा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उपचार के लिए छात्रा आईसीयू में दाखिल है।
बीडीएस की छात्रा ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर वीडियो बनाई। वीडियो में रोते हुए पोस्ट डाली। छात्रा ने कहा कि उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। छात्रा ने इस मामले में फतेहाबाद के पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल के भाई रामसिंह बैनीवाल के पोते राहुल पर आरोप लगाए हैं। वीडियो में छात्रा ने कहा कि इस मामले में राहुल के मामा, मामा का लड़का, राहुल की बहन, उसकी मां व गांव का सरपंच भी दोषी है। लड़की ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में कहा, मुझे मेरी बीडीएस की डिग्री को पूरा नहीं करने दिया गया। मैं जिंदगी से थक गई हूं। न्याय मांगते-मांगते हार गई हूं। मरने के लिए जहर ढूंढ रही हूं।
विज्ञापन


मेरी मां को भी बताया करेक्टर लेस, ये लोग हैवान हैं...
वीडियो में छात्रा ने कहा कि राहुल के परिजनों ने मेरे परिवार के बारे में बुरा-भला कहा। हद तो तब हो गई, जब कहा कि तेरी मां भी करेक्टर लेस है। तेरी मां भी खराब है। मां तो भगवान का रूप होती है। ये लोग हैवान हैं। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से राहुल रिलेेशन में था
पीड़िता ने बताया कि दो साल से राहुल मेरे साथ रिलेशन में था। चार महीने पहले शादी का झांसा देकर राहुल मुझे अपने मामा के घर भी लेकर गया। वहां मेरे साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। राहुल के मामा ने कहा कि अगर राहुल से शादी करनी है तो तेरे पिता को कहो 50 लाख रुपये दे। मेरे पिता को भी जलील किया।

खंजर दिखाकर बोले- आखिरी बार समझा रहे हैं, अगली बार कार्रवाई करेंगे
पीड़िता ने बताया कि शमशेर और बुड़ानिया ने धमकी दी। एक दिन बरनाला रोड स्थित हुडा चौक पर एक युवक ने खंजर दिखाते हुए कहा कि राहुल का रास्ता छोड़ दे। यह आखिरी बार समझा रहे हैं। अगली बार समझाएंगे नहीं, कार्रवाई करेंगे।

मुझ पर किडनैपिंग का केस दर्ज करा दिया
राहुल से मिलकर मामले को हल करने लिए जा रही थी। मैं चाहती थी कि राहुल से मिलकर कहूंगी कि छह महीने के लिए यह बंद करा दे। मेरी डिग्री पूरी होने में केवल छह महीने बचे हैं। मेरे पापा डिग्री पर इतना पैसा लगा चुके हैं। मैं मिलने गई तो मेरे मिलने को इस तरह से पेश किया कि मुझ पर ही किडनैपिंग का केस दर्ज करा दिया।

सरपंच ने भी धोखा दिया
पीड़िता का कहना है कि सरपंच ने मुझे व्हाट्सएप के जरिये मैसेज कर कहा कि आई कैन हेल्प यू। मैंने पूछा, कैसे तो सरपंच ने व्हाट्स कॉल की। इस पर मुझसे गंदी बात की। रात 12 बजे मुझसे कहा कि बाहर आकर मुझ से मिलो। मैंने मना किया तो सरपंच बोला अगर बाहर आकर मुझसे नहीं मिली तो राहुल के परिवार का साथ देकर तुझे फंसाऊंगा।

...हरियाणा पुलिस तो बिकाऊ है..
पीड़िता ने कहा कि हरियाणा पुलिस तो बिकाऊ है। पुलिस को लगता है कि तनख्वाह कम हो तो पैसे खाओ। मगर किसी लड़की के केस में पैसे मत खाओ। इस कारण चंडीगढ़ आई हूं, शायद यहां न्याय मिल जाए। सीएम साहब! मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। आपने बहुत अच्छे कानून बनाए हैं। कुछ ऐसा करो कि जमीनी स्तर पर कानून लागू हो जाए। सीएम साहब! कुछ ऐसा करो कि दोबारा किसी के साथ ऐसा न हो।

राहुल ही नहीं, उसका परिवार भी दोषी
पीड़िता ने कहा कि राहुल बैनीवाल, उसकी मां अमरजीत, उसकी बहन, उसके गांव के सरपंच, उसका मामा, उसके मामा का बेटा, अनिल बुड़ानिया, वीरभान सरपंच सब दोषी हैं। इन सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


पूर्व विधायक बोले- मेरी नॉलेज में नहीं मामला...
ऐसा कोई मामला मेरी नॉलेज में नहीं है। राहुल मेरे भाई का पोता है। मुझे जानकारी ही नहीं तो क्या बता सकता हूं। इस बारे में परिवार के लोगों से बातचीत करूंगा। इसके बाद ही आगे कुछ कह सकता हूं।
-रणसिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed