फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेंट्रल जेल वन में दो बंदियों ने हवालाती से किया कुकर्म, चार पर केस दर्ज

सेंट्रल जेल वन में दो बंदियों ने हवालाती से किया कुकर्म, चार पर केस दर्ज

Thu, 05 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल वन में दो बंदियों ने हवालाती से किया कुकर्म, चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेंट्रल जेल-वन में बंद एक हवालाती के साथ दो बंदियों ने कुकर्म किया। आरोप है कि कुकर्म की शिकायत करने से रोकने पर जेल के दो वार्डरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में दो बंदियों और दो वार्डरों पर केस दर्ज किया है।

बरवाला निवासी एक हवालाती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह 20 मार्च की रात जेल की चार नंबर बैरक के कमरा नंबर चार में बंद था। उसे रात करीब डेढ़ बजे यूपी के केनला के इंसार उर्फ बंटी और नरवाना के बिल्लू ने दबोच लिया। फिर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। उसने अगली सुबह जेल उपाधीक्षक को शिकायत करने की कोशिश की। वह शिकायत करने जा रहा था तो जेल वार्डर अजीत सिंह और अजीत सिहाग ने उसे रोक दिया। आरोप है कि दोनों वार्डरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में एक वकील के माध्यम से शिकायत दी। उसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। सिविल लाइन पुलिस ने हवालाती इंसार उर्फ बंटी, बिल्लू और जेल वार्डर अजीत सिंह व अजीत सिहाग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों जेल वार्डरों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सिविल लाइन के एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed