फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छीनाझपटी के आरोपी

छीनाझपटी के आरोपी

Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
छीनाझपटी के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीएलए में महिला सुमन का पर्स छीनने के मामले में ठंडी सड़क की वाल्मीकि बस्ती निवासी हसन अली को एक दिन के रिमांड के बाद वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीएलए चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र की टीम ने सूचना मिलने पर पुराने सोहन सिनेमा की चारदीवारी में छापा मारकर ठंडी सड़क के अनिल औ लक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, पर्स व छीने गए 3700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार पीएलए निवासी महिला सुमन सोमवार को कहीं जा रही थी। वह रास्ते में मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए थे। वे झपट्टा मारकर सुमन का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और कुछ कागजात थे। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को हसन अली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed