{"_id":"59ce988f4f1c1bd7538b4f79","slug":"131506711695-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे व मां को साथ लेकर तस्करी करने वाला 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे व मां को साथ लेकर तस्करी करने वाला 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस की स्पेशल टीम ने राजगढ़ रोड पर पनिहार चौक से एक कार रुकवाकर सात किलो अफीम बरामद कर रावतखेड़ा के अशोक बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। कार में आरोपी की मां और बच्चे भी थे। फिलहाल उनकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। यहां अफीम की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीएसपी मोहम्मद जमाल ने शुक्रवार को ऑफिस में प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह को किसी ने सूचना दी कि रावतखेड़ा का अशोक अफीम बेचता है। वह राजस्थान में धार्मिक यात्रा पर जाने की बात कहकर परिवार समेत कार में जाता है। वह राजस्थान में मंदिर या धर्मशाला में ठहरकर लौटता है। वह अफीम खरीदकर उसे परिवार की आड़ में कार में लाता है। वह परिवार इसलिए साथ ले जाता है कि पुलिस महिलाएं और बच्चों को देखकर कार की तलाशी न ले। वह राजस्थान गया हुआ है और गांव लौटेगा। पुलिस ने सूचना मिलने पर राजगढ़ रोड पर पनिहार चौक पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद अशोक वहां कार में पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने कार रुकवा ली। उसने बताया कि कार में उसकी मां और बच्चे हैं। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो चालक वाली सीट के नीचे रखे बैग से सात किलोग्राम अफीम मिली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक दिन पहले परिवार के साथ खाटू श्याम गया था। वह लौटते समय कर्णसर के पास एक होटल में चाय पी रहा था। वहां मध्यप्रदेश के आदमी से बातचीत होने पर उसने उससे साढे़ सात लाख रुपये में सात किलोग्राम अफीम खरीदी थी। अफीम की यहां करीब 15 लाख रुपये कीमत है।
डीएसपी के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह परिवार को साथ ले जाता था, लेकिन परिवार वालों को यह नहीं पता होता था कि वह अफीम लाता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की गहराईजांच की जा रही है। आरोपी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि वह यह धंधा कब से कर रहा है और कहां से अफीम खरीदकर लाता है। सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा और सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
काला का लगा रहे सुराग
डीएसपी ने बताया कि प्रदीप जमावड़ी की हत्या के आरोपी काला का अभी ठोस सुराग नहीं लगा है। वह किस-किस के संपर्क में आया है, यह पता लगाया जा रहा है। उसका फेसबुक अकाउंट अब डिलीट है। उन्होंने बताया कि विनोद काणा का भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनको ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है।